बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दी है। बॉलीवुड की फिल्मों का रिमेक अन्य भाषाओं जैसे तमिल-तेलुगु मे किया जा रहा है वहीं टॉलीवुड की कई फिल्मों का रिमेक बॉलीवुड फिल्मों में भी किया जा रहा है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी रिमेक फिल्म के लिए तैयार हैं।
रणवीर सिंह जल्द ही तमिल फिल्म 'अन्नीयन' के रिमेक में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। आज इस फिल्म में रणवीर के कास्ट किए जाने की अनाउंसमेंट कर दी गई है। वहीं अब तक फिल्म के टाइटल की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह बहुत एक्साइटेड नजर आए। बता दें कि, तमिल फिल्म'अन्नीयन' साल 2005 में रिलीज की गई थी। जो एक सायकोलॉजीकल और एक्शन-थ्रिलर फिल्म हैं। तमिल फिल्म में एक्टर विक्रम ने मुख्य भूमिका निभाया था।
वहीं रणवीर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो, इस फिल्म को डायरेक्ट शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को पेन इंडिया मूविज द्वारा बनाया जा रहा है। फिल्म को डॉ जयंतीलाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट द्वारा को-प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग साल 2022 में शुरू की जाएगी। वहीं फिल्म हे जुड़ी अधिक जानकारी जल्द शेयर की जानी है।
रणवीर सिंह इस वक्त रोहित शेट्टी के साथ अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। हाल ही में इस शूटिंग का हिस्सा कॉमेडी के बेहतरीन कलाकार जॉनी लीवर बनते दिखे थे । मुंबई के अलावा यह फिल्म ऊटी और गोवा में भी शूट की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज और वरूण शर्मा भी साथ नजर आएंगे और मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म का नाम ' सर्कस' रखा गया है। जिसके इंग्लिश स्पैलिंग के लैटर 'सी' की जगह 'के' लिखा गया है। इस फिल्म के सब टाइटल में 'कॉमेडी आॅफ एरर्स' लिखा गया है। यानी कि यह फिल्म शेक्सपियर के क्लासिकल प्ले 'कॉमेडी आॅफ एरर्स' पर आधारित कहानी पर बनाती नजर आ सकती है।
Posted On:Wednesday, April 14, 2021